पुलिस दबाव में युवक को छोड़कर भागे बदमाश

कुचायकोट : यूपी से शराब की खेप लेकर आ रहा एक युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. खेतों की ओर से उसे भागते देख पहाड़पुर गांव के मनबढ़ू युवकों ने पकड़ लिया. उसे पहले दो- चार हाथ जड़ दिया. उसके पैकेट से एटीएम कार्ड निकाल कर पैसा निकलवाने एटीएम पहुंचे. खाते में महज 75 […]
कुचायकोट : यूपी से शराब की खेप लेकर आ रहा एक युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. खेतों की ओर से उसे भागते देख पहाड़पुर गांव के मनबढ़ू युवकों ने पकड़ लिया. उसे पहले दो- चार हाथ जड़ दिया. उसके पैकेट से एटीएम कार्ड निकाल कर पैसा निकलवाने एटीएम पहुंचे. खाते में महज 75 रुपये ही निकले. बाद में परिजनों को फोन कर 50 हजार रुपये की फिरौती की रकम मांगी. परिजनों को अपहरण कर लेने की सूचना मिली तो उनके पैरों से जमीन खिसक गयी.
आनन- फानन में परिजन रुपये लेकर कुचायकोट पहुंचे. जब पूरा वाकया कुचायकोट पुलिस को बताया गया पुलिस तत्काल एक्टिव हो गयी. घंटों चूहा-बिल्ली का खेल चलता रहा. अंत में पुलिस से घिरा देख हाइवे के किनारे राजू लाइन होटल के पास युवक को छोड़ कर भाग निकले. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




