असुविधाओं का बस स्टैंड, भरा रहता पानी, तारणहार की तलाश

Published at :23 Jan 2018 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
असुविधाओं का बस स्टैंड, भरा रहता पानी, तारणहार की तलाश

गोपालगंज : शहर के एक मात्र राजेंद्र बस स्टैंड में सुविधाओं का घोर अभाव है. शौचालय, विश्रामालय व लाइट तक की सुविधा यहां नहीं है़ बस स्टैंड परिसर में सालों भर पानी भरा रहता है़ बारिश के दिनों में इसमें घुसना भी दूभर हो जाता है़ चालक सड़क पर बस खड़ी कर पैसेंजर चढ़ाते-उतारते हैं. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर के एक मात्र राजेंद्र बस स्टैंड में सुविधाओं का घोर अभाव है. शौचालय, विश्रामालय व लाइट तक की सुविधा यहां नहीं है़ बस स्टैंड परिसर में सालों भर पानी भरा रहता है़ बारिश के दिनों में इसमें घुसना भी दूभर हो जाता है़ चालक सड़क पर बस खड़ी कर पैसेंजर चढ़ाते-उतारते हैं. इससे पैसेंजरों को तो परेशानी होती ही है और जाम भी लग जाता है़ स्टैंड को माॅडल बनाने के लिए तीन साल पहले डीपीआर बनायी गयी थी, जो फाइल में बंद है़ प्रभात खबर की टीम ने बस स्टैंड का हाल जाना. प्रस्तुत है बस स्टैंड की स्थिति.

बस स्टैंड को ‘माॅडल’ बनाने की योजना फाइल में बंद
राजेंद्र बस स्टैंड में सुविधाओं की कमी से पैसेंजर व चालक परेशान
बारिश में भर जाता है कीचड़, यात्रियों को होती है परेशानी
पांच करोड़ की लागत से बनेगा माॅडल बस स्टैंड
बस स्टैंड को माॅडल रूप देने के लिए तीन वर्ष पहले डीपीआर तैयार की गयी थी़ उसे रिवाइज करा कर पांच करोड़ की लागत से बस स्टैंड को माॅडल रूप दिया जायेगा. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
हरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य पार्षद, नप, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन