ePaper

चुनाव को लेकर जांच अभियान हुआ तेज, जादोपुर में 10 कार्टून विदेशी शराब जब्त

Updated at : 03 Nov 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को लेकर जांच अभियान हुआ तेज, जादोपुर में 10 कार्टून विदेशी शराब जब्त

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की रोकथाम के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है.

विज्ञापन

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की रोकथाम के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाहि गांव में छापेमारी कर 10 कार्टून विदेशी शराब बरामद की है. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने राजवाही गांव में छापेमारी की. इस दौरान कुल 86 लीटर विदेशी शराब मिली, जिसे जब्त कर लिया गया. हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. बरामद शराब की मात्रा और स्रोत की जांच की जा रही है. वहीं, फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

SHARWAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन