मुजफ्फरपुर से अगवा छात्रा को गुरुग्राम से किया बरामद!

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Sep 2020 8:49 AM

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के दिघरा रामपुर साह गांव से डकैती के दौरान कथित रूप से अगवा छात्रा को पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद कर लिया है. उसके साथ युवक को भी पकड़ा गया है, जिसपर अपहरण करने का आरोप हैै. वह करजा डीह का रहनेवाला है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के दिघरा रामपुर साह गांव से डकैती के दौरान कथित रूप से अगवा छात्रा को पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद कर लिया है. उसके साथ युवक को भी पकड़ा गया है, जिसपर अपहरण करने का आरोप हैै. वह करजा डीह का रहनेवाला है.

सदर पुलिस उन्हें निजी वाहन से मुजफ्फरपुर ला रही है. गुरुवार देर शाम तक उनके शहर पहुंचने की संभावना है. पुलिस का दावा है कि यह डकैती के साथ अपहरण की घटना नहीं थी. पुलिस अधिकारियों ने बरामदगी को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज िकया है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो वैज्ञानिक जांच के दौरान छात्रा व अपहर्ता का लोकेशन दिल्ली व हरियाणा में मिला था. एसएसपी ने एक टीम वहां भेजी थी. टीम में केस के आइओ भी शामिल थे. सदर पुलिस हरियाणा व दिल्ली पुलिस की मदद से लोकेशन के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी.

देर शाम अगवा किशोरी के बरामद होने की जानकारी जिला पुलिस को मिली. अपहर्ता का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ व ऑन हो रहा था. इससे टीम तीन दिन से परेशान थी. पुलिस सूत्रों की मानें तो अपहर्ता के पास से मोबाइल, सिम और किशोरी का आधार कार्ड भी मिला है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन