सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 23 Jun 2024 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मैगरा-बरहा मुख्य मार्ग बिकुआ खुर्द गांव के समीप शनिवार की रात अनियंत्रित होने से स्कूटी पर सवार दो युवक दुर्घटना के शिकार हो गये. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

डुमरिया. मैगरा-बरहा मुख्य मार्ग बिकुआ खुर्द गांव के समीप शनिवार की रात अनियंत्रित होने से स्कूटी पर सवार दो युवक दुर्घटना के शिकार हो गये. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों की पहचान मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा पंचायत अंर्तगत फुलवरिया निवासी आनंद कुमार व सुधीर कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया. इलाज के दाैरान एक युवक आनंद कुमार की मौत हो गयी. दूसरा युवक सुधीर कुमार का इलाज चल रहा है. विष्णुपत ठाकुर के पडोसी रहे पंचायत के मुखिया सियावर कुमार रजक ने जानकारी दी कि दोनों युवक मैगरा बाजार में सैलून चलाते थे. दुकान बंद कर फलुवरिया घर जा रहा थे. घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर बिकुआ खुर्द गांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होने से दुर्घटना हो गयी. इसमें दोनों घायल हो गये. पंचायत के मुखिया सियावर कुमार रजक, पूर्व मुखिया महेंद्र दास सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन