खुंटवा पोल इलाके में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
Updated at : 28 Feb 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन

झारखंड राज्य की सीमा में चौपारण थाना क्षेत्र के खुंटवा पोल इलाके में हुए सड़क हादसे में बाराचट्टी के युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
बाराचट्टी.
झारखंड राज्य की सीमा में चौपारण थाना क्षेत्र के खुंटवा पोल इलाके में हुए सड़क हादसे में बाराचट्टी के युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के योगेश्वर यादव के पुत्र राजकुमार यादव के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, राजकुमार ट्रैक्टर चला कर जा रहा था. इसी क्रम में ट्रैक्टर में खराबी आ गयी और वह पलट गया. इस क्रम में राजकुमार की मौत हो गयी. मृतक ट्रैक्टर चला कर अपना जीवन यापन करता था. मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




