फल्गु नदी में डूबने से युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Aug 2024 7:53 PM
फल्गु नदी में डूबने से युवक की मौत
बेलागंज. प्रखंड की अगंधा पंचायत के फतेहपुर निवासी 20 वर्षीय रवि रंजन कुमार की फल्गु नदी में डूबकर मौत हो गयी. मृतक के पिता नरेश यादव ने बताया कि मेरा बेटा मवेशी चराने नदी किनारे गया था. रविवार की शाम हसनपुर घाट पर फल्गु नदी में बालू उत्खनन से बने गड्ढे में डूबने की खबर आयी. रात भर कुछ पता नहीं चला. सोमवार की सुबह ग्रामीणों की मदद से खोजने पर उसका शव नदी के दूसरे किनारे खिजरसराय थाना अंतर्गत डेगांव घाट से बरामद किया गया. भाकपा माले नेता मो मोजम्मिल ने कहा कि बालू माफिया की ओर से अवैध खनन के कारण नदी में काफी गड्ढा हो गया है. इस कारण आये दिन डूबने से लोगों की मौत होती रहती है. उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के आश्रित के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










