पैर फिसलने से गिरी महिला, गयी जान

Updated at : 02 Mar 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
पैर फिसलने से गिरी महिला, गयी जान

इमामगंज थाना क्षेत्र के कोयरिया गांव में घरेलू लड़ाई-झगड़े में एक वृद्ध महिला की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के कोयरिया गांव में घरेलू लड़ाई-झगड़े में एक वृद्ध महिला की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष रास बिहारी प्रसाद ने बताया कि लड़ाई-झगड़े के दौरान 85 वर्षीय बसंती देवी की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि मृतक महिला दमा सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित थी. पैर फिसलने के कारण वह गिर गयी और उसकी मौत हो गयी है. हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां छानबीन से पता चला कि वृद्ध की मौत स्वाभाविक मौत है. हालांकि, पुलिस अपने अनुसंधान में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन