महाबोधि मंदिर में आयोजित हुआ वेसांतरा जातक चैंटिंग

विश्व शांति के लिए बोधगया में विभिन्न बौद्ध संगठनों द्वारा आयोजित पूजा समारोहों के क्रम में वट् लाओ बोधगया इंटरनेशनल बौद्ध मठ के नेतृत्व में वेसांतरा जातक चैंटिंग का आयोजन किया गया.
बोधगया. विश्व शांति के लिए बोधगया में विभिन्न बौद्ध संगठनों द्वारा आयोजित पूजा समारोहों के क्रम में वट् लाओ बोधगया इंटरनेशनल बौद्ध मठ के नेतृत्व में वेसांतरा जातक चैंटिंग का आयोजन किया गया. तीन दिवसीय आयोजन का समापन शुक्रवार को हुआ व इससे पहले श्रद्धालुओंं ने पहले दिन बोधिवृक्ष की छांव में चैंटिंग की व दूसरे दिन वट् लाओ बोधगया इंटरनेशनल बौद्ध मठ में आयोजित किया गया. इसका समापन शुक्रवार को महाबोधि मंदिर में चैंटिंग के साथ हुआ व इस अवसर पर भिक्षुओं के साथ श्रद्धालुओं ने एक शोभायात्रा भी निकाली. चैंटिंग का नेतृत्व वट लाओ बौद्ध मठ के प्रभारी भिक्षु वेन साइसाना ने किया. इस कार्यक्रम का मुख्य स्पांसर वट लाओ बौद्ध मठ के संस्थापक सोफर्व सिंगडाला थीं व इसमें लाओस व अन्य देशों के श्रद्धालु शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




