बंधुआ-कोडरमा-धनबाद के बीच 150 की स्पीड में चली ट्रेन, जल्द डीडीयू-गया-धनबाद के बीच 160 की स्पीड में चलेगी ट्रेन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Dec 2025 9:03 PM
गति जांच करते अधिकारी
Bihar Train News: डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन जल्द चलेगी. पूर्व मध्य रेलवे की टीमें लगातार रूट की जांच कर रही हैं. जीएम छत्रसाल सिंह ने निर्देश दिया कि ट्रैक, पुल-पुलिया और ओएचई सिस्टम की मजबूती में कोई कमी न रहे, .
Bihar Train News: डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर अब ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है. रेलवे का लक्ष्य है कि नये साल से इस रूट पर हाई-स्पीड ट्रेनें दौड़ने लगें. इसी तैयारी को लेकर डीडीयू, गया, कोडरमा और धनबाद के अधिकारियों की टीम लगातार रूट की स्थिति को मॉनिटर कर रही है.
इसी क्रम में शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) छत्रसाल सिंह ने बंधुआ-कोडरमा-धनबाद रेलखंड का निरीक्षण किया. उन्होंने ट्रेन से विंडो निरीक्षण किया, जिसमें ट्रेन की गति 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंची. इस दौरान उन्होंने ट्रैक, ओवरहेड बिजली (OHE) सिस्टम, पुल-पुलिया, स्टेशनों और पथ-रचना को ध्यान से देखा और जांच की.
क्या बोले GM छत्रसाल सिंह
GM ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा रेलवे की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. तेज रफ्तार में भी यात्रियों को बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए ट्रैक और तकनीक को मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि धनबाद मंडल लगातार आधुनिक तकनीकों और बेहतर रखरखाव की वजह से बढ़िया सवारी गुणवत्ता उपलब्ध करा रहा है.
निरीक्षण के दौरान GM ने रेलवे अधिकारियों से कहा कि रूट की सुरक्षा, विश्वसनीयता और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं. उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरह से ट्रैक और पूरी प्रणाली को तैयार किया जा रहा है, उससे जल्द ही इस रूट पर हाई-स्पीड ट्रेनें सुरक्षित रूप से चलाई जा सकेंगी.
इस निरीक्षण में धनबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे. सभी विभाग मिलकर इस रूट को हाई-स्पीड ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार करने में जुटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: EOU Raid in Patna: बैंक कर्मी की राइस मिल पर EOU का छापा, 40 लाख नकद और कई दस्तावेज जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










