वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Updated:
विज्ञापन

वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुरारू. गुरुआ-गुरारू स्टेट हाइवे-69 गेंद बिगहा मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर युवक की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान गेंद बिगहा निवासी कमलेश यादव के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि कमलेश यादव अपने गांव से गुरारू जा रहे थे. इसी दौरान गुरुआ-गुरारू स्टेट हाईवे 69 कोंची गांव के समीप गेंद बिगहा मोड़ पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद युवक सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. इस घटना के बाद परिजनों मातम छा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन