ePaper

राइफल और कट्टे के साथ तीन धराये, खुलेगा पुरानी वारदात का राज

Updated at : 08 Mar 2026 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
राइफल और कट्टे के साथ तीन धराये, खुलेगा पुरानी वारदात का राज

विष्णुपद थाने की पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया जी. विष्णुपद थाने की पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस छापेमारी में एक कट्टा, एक राइफल और दो कारतूस बरामद किये गये हैं. सबसे अहम बात यह है कि इस बरामदगी के बाद पुलिस को इस साल जनवरी में खटकाचक मुहल्ले में हुई फायरिंग की गुत्थी सुलझने की पूरी उम्मीद है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खटकाचक मुहल्ले में रहने वाले रोहित कुमार यादव के घर पर सघन छापेमारी की. मौके से हथियारों की खेप बरामद होने के बाद रोहित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. रोहित मूल रूप से सरबहदा थाने के शेखबिगहा गांव का रहने वाला है. पुलिस की सख्ती के आगे रोहित ज्यादा देर टिक नहीं सका. उसकी निशानदेही और कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खटकाचक-नैली मुहल्ले के अक्षय कुमार यादव उर्फ छोटू यादव और खटकाचक के ही शशि कुमार यादव को भी धर दबोचा.

जनवरी की फायरिंग से जुड़ रहे हैं तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं. आरोपियों ने जो बयान दिये हैं, उनका सीधा कनेक्शन जनवरी महीने में खटकाचक मुहल्ले में हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना से जुड़ रहा है. पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या बरामद हथियारों का इस्तेमाल उसी वारदात में किया गया था. इस पूरे मामले में दारोगा नुनुआ टुड्डू के बयान के आधार पर विष्णुपद थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों रोहित, अक्षय और शशि के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई और सघन पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन