सुल्तानगंज गोलीकांड के विरोध में शेरघाटी नप कर्मियों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांध जताया आक्रोश

सुल्तानगंज नगर पर्षद कार्यालय परिसर में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या के विरोध में नगर पर्षद शेरघाटी के पदाधिकारियों और कर्मियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला.
शेरघाटी. सुल्तानगंज नगर पर्षद कार्यालय परिसर में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या के विरोध में नगर पर्षद शेरघाटी के पदाधिकारियों और कर्मियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. बुधवार को सभी कर्मियों ने अपने-अपने कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और घटना के प्रति गहरा रोष प्रकट किया. इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. नगर पर्षद प्रशासन ने इस घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय करार देते हुए राज्य सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. साथ ही दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर कड़ी सजा दिलाने की अपील की गयी. कर्मियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं और इससे समाज में भय व असुरक्षा का माहौल बनता है. उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की. प्रदर्शन में सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सुमित सौरभ, नगर प्रबंधक साबीर अंसारी, अतुलित कुमार, कनीय अभियंता बजेंद्र कुमार, अभय कुमार, चंदन कुमार सिंह, शिवम कुमार, दिलीप पांडेय समेत सैकड़ों कर्मचारी और सफाई कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










