यूथ गेम्स में खिलाड़ियों को कुलपति ने किया पुरस्कृत
Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 09 May 2025 6:43 PM
मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी शाही ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए शिरकत किया व पुरस्कार वितरण समारोह के लिए बिपार्ड में उपस्थित हुए.
बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी शाही ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए शिरकत किया व पुरस्कार वितरण समारोह के लिए बिपार्ड में उपस्थित हुए. यह प्रतिष्ठित खेल का आयोजन युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने व भारत को एक स्पोर्ट्स सुपरपावर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस अवसर पर प्रो शाही की उपस्थिति बिहार में खेलों के विकास और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी को एक नयी दिशा देगी. उनके नेतृत्व में मगध विश्वविद्यालय ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई प्रभावशाली कदम उठाये हैं. साथ ही, बिपार्ड में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भागीदारी न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहन देने वाली पहल भी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










