Gaya News : टेलर में हाइवा ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Updated at : 09 Mar 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : टेलर में हाइवा ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Gaya News : गया-डोभी-गया मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

विज्ञापन

डोभी. गया-डोभी-गया मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के अट्ठासी बिगहा के पास स्थित शीतल छाया होटल के समीप शनिवार की रात खड़े टेलर में गया की तरफ से आ रहे हाइवा ने पीछे से धक्का मार दिया. इससे हाइवा चालक स्टेयरिंग में काफी देर तक दबा रहा. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया और सीएचसी डोभी में लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मगध मेडिकल में इलाज के दौरान हाइवा चालक की मौत हो गयी. मृतक चालक की पहचान औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरियावां मीरगंज निवासी इंद्रजीत पासवान के रूप में हुई है. इधर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने रविवार को बताया कि हाइवा को जब्त कर सुरक्षित रखा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया मगध मेडिकल थाने में फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन