Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अभीरा-अरमान के बीच में तीसरे शख्स की एंट्री, इस वजह से होगा मेहर का ईगो हर्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Jan 2026 12:45 PM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी बेटी का बर्थडे खास तरीके से मनाने का सोचती है. दूसरी तरफ अरमान से मेहर कहती है कि वह उसे मौका दे मायरा के जन्मदिन की तैयारी करने के लिए. अरमान इस बात से मना कर देता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा अपनी मां से पूछती है कि वह उसका बर्थडे पहले क्यों मना रही है. इस पर अभीरा कहती है कि वह उसके पिछले जन्मदिन पर उसके पास नहीं थी. वह कहती है कि हर जन्मदिन पर वह मायरा के लिए तोहफे खरीदती थी और केक बनाती थी. मायरा अपनी मां से कहती है कि उसने सारे तोहफों को देखा है. अभीरा ये सुनकर भावुक हो जाती है और उससे कहती है कि इस साल उसका जन्मदिन बहुत खास तरीके से वह मनाएगी. दूसरी तरफ कृष ये पता लगाने की कोशिश करता है कि अभीरा और अरमान के पास कौन से सबूत है. वह उनके कमरे में चोरी से जाता है.

इस कॉल से परेशान हो जाएगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कृष कमरे में जैसे ही घुसता है उसके हाथ से गलती से पानी का बोतल गिर जाता है. संजय आवाज सुनकर कमरे में आता है और उसकी नजर कृष पर पड़ती है. वह कृष को छिपाने की कोशिश करता है ताकि वह पकड़ा ना जाए. अभीरा, मायरा के जन्मदिन की तैयारी करती है, तभी उसे सरकारी ऑफिस से एक कॉल आता है. ऑफिसर उसे अनीता का डेथ सर्टिफिकेट ले जाने के लिए कहता है. ये सुनकर अभीरा बेचैन हो जाती है और मायरा को अरमान से कहकर अंदर ले जाने के लिए कहती है. अरमान उससे पूछता है कि क्या हुआ, लेकिन वह उससे झूठ कह देती है.

मेहर को आएगा इस बात का गुस्सा

पोद्दार हाउस मेहर और मित्तल पहुंचते हैं. मेहर, मायरा के लिए जन्मदिन की तैयारी करने की बात कहती है. अरमान कहता है कि ये सिर्फ अभीरा और वह ही करेंगे. ये सुनकर मेहर का मूड खराब हो जाता है. मेहर उससे कहती है कि मायरा के लिए उससे अच्छा कोई पार्टी प्लान नहीं कर सकता. अरमान उससे कहता है कि उसकी मां से अच्छा कोई मायरा के लिए बर्थडे प्लान नहीं कर सकता. मेहर ये सुनकर गुस्सा हो जाती है. अरमान कहता है कि ये पहली बार होगा जब मायरा और अभीरा साथ में बर्थडे मनाएंगे. मेहर अपने मन में सोचती है कि अरमान ने उसे छोड़कर अभीरा को चुना है और इसलिए वह देखना चाहती है कि अभीरा क्या करती है. मेहर, मायरा के लिए सबसे खास तोहफा लेने का प्लान करती है.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अनीता की मौत बदल देगी अभीरा की जिंदगी, वाणी को लेकर आएगी घर, मायरा का क्या होगा रिएक्शन?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola