ePaper

Gaya News : बैंकॉक से नेपाल जा रहे थाई एयर एशिया के विमान की गया में अपात लैंडिंग

Updated at : 11 Jan 2026 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : बैंकॉक से नेपाल जा रहे थाई एयर एशिया के विमान की गया में अपात लैंडिंग

Gaya News : थाइलैंड के बैंकॉक से गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नेपाल जा रहे थाई एयर एशिया के विमान को रविवार दोपहर गया एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी.

विज्ञापन

बोधगया. थाइलैंड के बैंकॉक से गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नेपाल जा रहे थाई एयर एशिया के विमान को रविवार दोपहर गया एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी. विमान दोपहर 12:14 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचा और लगभग चार घंटे तक यहां ठहरने के बाद शाम चार बजे नेपाल के लिए रवाना हुआ. गया एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि नेपाल में मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण विमान को गया एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. मौसम में सुधार होने के बाद विमान को आगे के लिए उड़ान की अनुमति दी गयी.

कोलकाता से आया इंडिगो का विमान गया एयरपोर्ट पर नहीं कर सका लैंड

इधर, कोलकाता से गया होते हुए दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान भी रविवार को तय समय पर गया एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका. विमान का शेड्यूल समय सुबह 11:40 बजे था. कोलकाता से उड़ान भरने के बाद विमान गया एयरपोर्ट तक तो पहुंचा, लेकिन तकनीकी कारणों से लैंडिंग नहीं हो सकी और विमान को वापस कोलकाता लौटना पड़ा. वही विमान दोपहर 2:26 बजे पुनः गया एयरपोर्ट पहुंचा और यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए प्रस्थान किया. विमान की लैंडिंग में देरी के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर लगभग ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा. एयरपोर्ट निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि रविवार को दिल्ली से इंडिगो और एयर इंडिया के विमान गया एयरपोर्ट पहुंचे. वहीं, शाम में इंडिगो का एक विमान गया से कोलकाता के लिए भी रवाना हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन