Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 14 जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट, सताएगी बर्फीली हवाएं, अगले 48 घंटे रहना होगा बचकर

Updated:
विज्ञापन

बिहार के 14 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड को लेकर लगातार मौसम विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा रही है. इस बीच 14 जिलों के लोगों को अगले 48 घंटों तक बचकर रहने की अपील की गई है. मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सितम लोग झेल रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से 14 जिलों के लोगों को अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट कर दिया गया है. बिहार में बर्फीली हवाएं आने की वजह से दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर देखने के लिए नहीं मिल रहा है. न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक चला जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

14 जनवरी तक इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से 14 जनवरी तक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया के लोगों लोगों सतर्क रहने की अपील की है. इन जिलों में घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. यह भी संभावना जताई गई है कि अगले 10 दिनों तक ठंड से कुछ खास राहत नहीं मिल सकेगी.

इतने डिग्री तक गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 10 दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकेगी. 17 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे कनकनी ज्यादा महसूस हो सकेगी. इसके साथ ही उत्तर बिहार के कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है. ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों से जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है.

बिहार में ज्यादा ठंड की ये है वजह

मौसम में बदलाव को लेकर वैज्ञानिकों की माने तो, हिमालयी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से सर्द हवाएं बिहार पहुंच रही हैं. साथ ही उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. इस वजह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. घने कुहासे का प्रकोप भी देखा जा रहा है, जिससे विजिबिलिटी कम हो रही है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण और उत्तर-पश्चिम भागों के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि बाकी हिस्सों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया. राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में सर्द हवाओं और घने कोहरे का डबल असर देखने को मिला.

पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा और गया समेत कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही. पटना में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुजफ्फरपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर महज 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कोल्ड डे के स्पष्ट संकेत देता है.

Also Read: Bihar Police News: बिहार में बड़े लेवल पर बदलेगी क्राइम रिसर्च की तस्वीर, फॉरेंसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की ताकत बढ़ेगी तीन गुनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन