Numerology: इस मूलांक में जन्में लोग रातों-रात बनते हैं अरबपति, 28 की उम्र के बाद अचानक आती है दौलत और शोहरत!

Updated:
विज्ञापन
Numerology: इस मूलांक में जन्में लोग रातों-रात बनते हैं अरबपति, 28 की उम्र के बाद अचानक आती है दौलत और शोहरत!

Numerology: आज हम आपको उस मूलांक के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अरबपति बनने के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता. इस मूलांक की खासियत यह है कि 28 की उम्र पार करते ही उनके पास पैसे आना शुरू हो जाते हैं और 40 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते उनके पास असीम धन-दौलत भी आ जाती है.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पैदा होने वाले लोग अचानक से ही धनवान हो जाते हैं. अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि अगर आपका जन्म इनमें से किसी भी तारीख को पैदा हुए हैं तो आप धीरे-धीरे नहीं बल्कि रातों-रात अरबों की संपत्ति के मालिक बनते हैं. तो चलिए इस खास मूलांक और इसमें पैदा होने वालों के बारे में बाकी सारी बातें भी विस्तार से जानते हैं.

किस मूलांक के लोग अचानक बनते हैं अरबपति?

आज हम जिस खास मूलांक के बारे में आपको बता रहे हैं वह है मूलांक 4. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक है 4. जिन भी लोगों का जन्म इस मूलांक में हुआ है उनका ग्रह स्वामी राहु को माना जाता है. अगर आप राहु के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें इनके पास काफी ज्यादा रहस्यमयी और असाधारण शक्तियां होती हैं जो किसी भी इंसान को तेजी से आगे बढ़ने में काफी मदद कर सकती हैं. यह एक मुख्य कारण है कि इस मूलांक में पैदा होने वाले लोग धीमी रफ्तार से नहीं बल्कि काफी तेजी से अरबों की संपत्ति के मालिक बनते हैं. हालांकि इन लोगों को अपने जीवन के शुरूआती दौर में परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन एक दिन ऐसा आता है जब इनकी किस्मत अचानक से बदल जाती है.

यह भी पढ़ें: Numerology: दुनिया पर राज करने की चाहत रखते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, निडर स्वभाव और तेज दिमाग से हासिल करते हैं हर मंजिल

रिस्क लेने में भी नहीं डरते ये लोग

अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि इस मूलांक के जो लोग होते हैं वे इसलिए भी खास होते हैं क्योंकि इन्हें रिस्क लेने से बिलकुल भी डर नहीं लगता. इन लोगों को नयी चीजें एक्सपीरियंस करने में काफी मजा आता है और ये लोग हर एक काम को काफी सोच-समझकर और प्लानिंग के साथ करते हैं. इन लोगों की यही आदत इन्हें जीवन में आगे चलकर एक सफल और समृद्ध इंसान बनाते हैं. अपनी रिस्क लेने की काबिलियत की वजह से ये बिना डरे किसी भी बिजनेस में इन्वेस्ट करते है, शेयर मार्केट में पैसे लगाते हैं और बाकी रिस्की चीजों में भी बिना घबराये पैसे लगा देते हैं.

किस उम्र में अरबपति बनने की होती है संभावना?

अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि जिनका भी मूलांक 4 होता है वे लोग अपने जीवन में 28 की उम्र के बाद ही बदलाव आते देखने लगते हैं. खासकर ये लोग जब 30 से 40 साल की उम्र के बीच होते हैं उस समय ही इनके जीवन में अचानक पैसों का आना भी शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: भगवान कुबेर की कृपा से असीम धन-दौलत के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में कभी नहीं होती किसी चीज की कमी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola