क्यों आखिरी प्रयास सबसे अहम होता है? जया किशोरी जी से जानें

सफलता से जुड़ें जया किशोरी जी के प्रेरक विचार
जया किशोरी जी की यह प्रेरक कहानी सिखाती है कि असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक कदम है. धैर्य, निरंतर प्रयास और आखिरी कोशिश की ताकत को समझाने वाली यह कथा हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो जीवन में हार मानने की सोच रहा है.
Jaya Kishori Powerful Quotes for Success: मोटिवेशन की दुनिया में जया किशोरी जी का नाम भरोसे और सकारात्मक सोच का प्रतीक बन चुका है. वे अपनी बातों के जरिए जीवन की सच्चाइयों को ऐसे समझाती हैं कि हर व्यक्ति खुद को उस कहानी से जोड़ सके. उनकी एक प्रेरक कथा सिखाती है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि सफलता की तैयारी होती है.
क्यों आखिरी प्रयास सबसे अहम होता है? जया किशोरी जी की प्रेरक कहानी

एक राज्य का राजा अपने पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध रखता था. एक दिन एक विदेशी अतिथि ने उसे एक विशेष पत्थर भेंट किया. राजा ने सोचा कि इस पत्थर से मंदिर के लिए भगवान की सुंदर प्रतिमा बनाई जाए. उसने मंत्री को आदेश दिया कि 10 दिनों के भीतर प्रतिमा तैयार होनी चाहिए. इनाम के रूप में स्वर्ण मुद्राएं देने की घोषणा भी की गई.
मंत्री ने एक कारीगर को बुलाया. कारीगर ने पूरी मेहनत से पत्थर पर प्रहार करना शुरू किया. उसने एक, दो नहीं बल्कि पचास बार चोट की, लेकिन पत्थर नहीं टूटा. थककर उसने हार मान ली और कहा कि यह पत्थर टूट ही नहीं सकता. निराश मंत्री ने पत्थर लौटाने का निर्णय लिया. तभी एक साधारण शिल्पकार आया. उसने वही पत्थर एक ही जोरदार प्रहार में तोड़ दिया और कुछ ही समय में सुंदर प्रतिमा बना दी.
मंत्री को एहसास हुआ कि अगर पहला कारीगर एक बार और कोशिश करता, तो सफलता उसी के कदम चूमती.
जया किशोरी जी महान वैज्ञानिक Thomas Edison का उदाहरण भी बताती है कि बल्ब बनाने से पहले कई असफल प्रयास किए, लेकिन हार नहीं मानी.
सफलता से जुड़ें जया किशोरी जी के प्रेरक विचार (Jaya Kishori Powerful Quotes for Success)
- अगर कारीगर ने एक आखिरी कोशिश और की होती, तो सोने की मुद्राएं उसी की होतीं.
- असफलता हार नहीं है, यह सीख है कि क्या तरीका काम नहीं करता.
- मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, उसका फल देर से सही, लेकिन मिलता जरूर है.
- जो बीच रास्ते में रुक जाता है, वह मंजिल किसी और को दे देता है.
- धैर्य रखिए, प्रयास जारी रखिए, क्योंकि जीत अक्सर आखिरी कोशिश के बाद मिलती है.
यह भी पढ़ें: रिश्तों को खोखला करती हैं ये 5 गलतफहमियां – जया किशोरी ने कपल्स को दी चेतावनी
यह भी पढ़ें: परफेक्ट टाइम का इंतजार छोड़िए – जया किशोरी जी ने बताए 3 नियम जो तोड़ना है जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




