डिग्री कॉलेज के निर्माण को लेकर जारी गतिरोध समाप्त

खिजरसराय प्रखंड के नौडीहा गांव के समीप डिग्री कॉलेज निर्माण में परवाना की जमीन पर मुआवजे को लेकर चल रहा जन सत्याग्रह वरीय पदाधिकारी के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ.
खिजरसराय. खिजरसराय प्रखंड के नौडीहा गांव के समीप डिग्री कॉलेज निर्माण में परवाना की जमीन पर मुआवजे को लेकर चल रहा जन सत्याग्रह वरीय पदाधिकारी के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ. तीन मार्च से जारी जन सत्याग्रह के बीच डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य मजदूरों को भगा दिये जाने के कारण बंद था. शुक्रवार को इस मामले को लेकर नीमचक बथानी एसडीओ गोपाल कुमार, डीएसपी प्रकाश कुमार, अंचलाधिकारी चंदन कुमार, बीडीओ कुमारी सुमन व खिजरसराय थाना प्रभारी कमलेश राम ने निर्माण स्थल पर पहुंच सीताराम यादव, सुधीर यादव सहित अन्य ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत से संबंधित आवेदन पर नियम संगत रूप से परवाना के जमीन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जायेगी. इस आश्वासन के साथ जन सत्याग्रह समाप्त हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




