सेसारी नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत

Updated at : 26 Mar 2026 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
सेसारी नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत

बुधवार की रात पहले नहर में गिरकर तड़पता रहा युवक

विज्ञापन

बुधवार की रात पहले नहर में गिरकर तड़पता रहा युवक

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, घर में मचा कोहराम

प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के छेछु बिगहा गांव के रहने वाले संजू यादव के 20 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

जानकारी के अनुसार, कपिल कुमार बुधवार की रात अपने रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में सेसारी नहर के पास संतुलन बिगड़ जाने के कारण बाइक नहर में जा गिरी. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वह बुरी तरह घायल हो गया. मौके पर ही तड़पता रहा. इसी बीच गश्ती के दौरान डायल 112 पुलिस की नजर घायल युवक पर पड़ी. पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुरुआ में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही कपिल कुमार ने दम तोड़ दिया.

इस संबंध में थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. गुरुवार की सुबह जैसे ही युवक का शव छेछु बिगहा गांव पहुंचा, पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है. ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. इसकी जांच करते हुए मुआवजे की मांग की है.

घर का बड़ा बेटा था कपिल, मई 2025 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, कपिल कुमार की शादी लगभग एक वर्ष पहले ही हिंदू रीति-रिवाज से बड़ैला गांव की रहने वाली एक युवती से हुई थी. शादी के कुछ ही माह हुए थे और उसकी मौत हो गयी. इस मौत से पूरा परिवार आहत है. माता-पिता व उनकी पत्नी की हालत नाजुक बतायी जा रही है. पिता की कमर टूट गयी है. लोग कहते हैं कि वह घर का काम-काज, खेती संभालना शुरू ही किया था. गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन