गया सिटी डायरी : 42 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी का अलर्ट, जनता दरबार से लेकर ट्रैफिक तक का पूरा अपडेट

Updated:
विज्ञापन
Garmi Photo

प्रतीकात्मक फोटो.

सोमवार को गया जिले में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हीटवेव और 42 डिग्री के तल्ख पारे के बीच आज प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज रहेंगी.

विज्ञापन

Gaya News : कंचन की रिपोर्ट. सोमवार को गया जिले में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हीटवेव और 42 डिग्री के तल्ख पारे के बीच आज प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज रहेंगी. समाहरणालय में जहां जनता दरबार का आयोजन होना है, वहीं लोक शिकायत निवारण की सुनवाई भी निर्धारित है. सप्ताह के पहले दिन घर से अपने काम पर निकलने से पहले मौसम, संभावित ट्रैफिक और अहम प्रशासनिक कार्यक्रमों का पूरा अपडेट यहां पढ़ लें.

मौसम अपडेट: 42 डिग्री तक जाएगा पारा, हीटवेव का अलर्ट

जिले में झुलसाने वाली गर्मी और लू (Heatwave) का कहर सोमवार को भी जारी रहेगा. सुबह 6 बजे का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दोपहर 2 बजे तक पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिनभर आसमान साफ रहेगा और सुबह से ही कड़ी धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों से हीटवेव से बचने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की अपील की है.

शहर के प्रमुख प्रशासनिक कार्यक्रम

जनता दरबार: समाहरणालय में सुबह 11:00 बजे से जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, जहां अधिकारी आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे.

लोक शिकायत निवारण: शाम 5:00 बजे से द्वितीय अपील (लोक शिकायत निवारण) की सुनवाई होगी. यह सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से की जाएगी.

सप्ताह के पहले दिन इन रास्तों पर रहेगा दबाव

सोमवार होने के कारण सुबह के वक्त शहर के कई प्रमुख रूटों पर आवाजाही का भारी दबाव रहने की आशंका है. खासकर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक इन रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है. सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल अस्पताल तक, नगर निगम गेट और जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट का मुख्य गेट व गया बाइपास पर जाम की संभावना है. (नोट: ड्यूटी या जरूरी काम से निकलने वाले लोग समय का ध्यान रखें और संभावित जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें.)

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन