गया सिटी डायरी : बाराचट्टी थाने में सुरक्षा गार्ड की बहाली का कैंप आज, पढ़ें 41 डिग्री वाले मौसम का पूरा अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
गया सिटी डायरी : बाराचट्टी थाने में सुरक्षा गार्ड की बहाली का कैंप आज, पढ़ें 41 डिग्री वाले मौसम का पूरा अलर्ट

प्रतीकात्मक फोटो.

रविवार को छुट्टी के दिन भी गया जिले में मौसम के सख्त तेवर बरकरार रहेंगे. तेज धूप और लू के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. वहीं, शहर और ग्रामीण इलाकों में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

विज्ञापन

Gaya News : कंचन की रिपोर्ट. रविवार को छुट्टी के दिन भी गया जिले में मौसम के सख्त तेवर बरकरार रहेंगे. तेज धूप और लू के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. वहीं, शहर और ग्रामीण इलाकों में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बाराचट्टी में सुरक्षा गार्ड की बहाली का विशेष कैंप शामिल है. संडे को घर से बाहर निकलने से पहले मौसम, संभावित ट्रैफिक और कार्यक्रमों का पूरा अपडेट यहां पढ़ लें.

मौसम अपडेट: चिलचिलाती धूप और हीटवेव का अलर्ट

  • सुबह 6 बजे का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • दोपहर 2 बजे तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की पूरी संभावना है.
  • दिनभर मौसम साफ रहेगा, लेकिन कड़ी धूप और हीटवेव जैसी स्थिति लोगों को परेशान करेगी. स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी होने पर ही धूप में निकलने की सलाह दी है.

शहर और जिले के प्रमुख कार्यक्रम

  • सुरक्षा गार्ड की बहाली: बाराचट्टी थाना परिसर में आज (रविवार) एसआइएस की ओर से सुरक्षा गार्ड की बहाली को लेकर एक विशेष प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है.
  • संज्ञा समिति का सम्मेलन: शहर के मुस्तफाबाद स्थित सेकेंडरी डीपीएसस्कूल में ‘संज्ञा समिति गया धाम’ का वार्षिक सम्मेलन आज आयोजित किया जाएगा.

ट्रैफिक अलर्ट: इन रास्तों पर मिल सकता है दबाव

  • वागेश्वरी गुमटी
  • सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल अस्पताल तक का रूट
  • नगर निगम गेट और जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट का मुख्य गेट
  • गया बाईपास
विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन