नीलगाय की टक्कर से ऑटो सड़क के किनारे पलटा, एक की मौत, दो जख्मी

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 26 Mar 2026 4:19 PM

विज्ञापन

गया-पटना नेशनल हाइवे-22 पर नेयाजीपुर पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

विज्ञापन

गया-पटना नेशनल हाइवे-22 पर नेयाजीपुर पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

मुख्य संवाददाता, गया जी. गया-पटना नेशनल हाइवे-22 पर स्थित नेयाजीपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात से चलते ऑटो से नीलगाय की भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में ऑटो पलट गया, जिसमें सवार तीन लोगों में एक की मौत हो गयी. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी पाते ही डायल 112 की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. मृत व्यक्ति की पहचान परैया थाने क्षेत्र की करहट्टा पंचायत के सुधनी गांव के रहने वाले दवारिश मांझी के बेटे 66 वर्षीय धुरी मांझी के रूप में हुई है. घायलों में सुधनी गांव के रहने वाले ऑटो मालिक सह ड्राइवर वीरेंद्र पासवान व सुधनी गांव के रहने वाले योगेंद्र मांझी शामिल हैं. इधर, गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी पाते ही करहट्टा पंचायत के मुखिया अरुणोदय मिश्रा समेत काफी संख्या लोग मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.

कैंसर से पीड़ित पत्नी को पटना महावीर कैंसर संस्थान में भर्ती करा कर लौट रहा था धुरी मांझी

जानकारी के अनुसार, सुधनी गांव के रहने वाले धुरी मांझी की पत्नी शांति देवी कैंसर से पीड़ित है. पत्नी को पटना ले जाने के लिए धुरी मांझी ने बुधवार को अपने गांव के वीरेंद्र पासवान का ऑटो रिजर्व किया. ऑटो से बेटे अमीरचंद मांझी, योगेंद्र मांझी, वीरेंद्र पासवान व पत्नी समेत सात लोगों को लेकर पटना महावीर कैंसर संस्थान पहुंचा. वहां अपनी पत्नी को महावीर कैंसर संस्थान में भर्ती करा कर बुधवार की रात में पटना से हाइवे होते गांव लौट रहा था. लेकिन, होनी को कुछ और मंजूर था. गांव पहुंचने से कुछ ही दूर पहले नेयाजीपुर पेट्रोल पंप के पास तेज गति से सड़क पार कर रही एक नीलगाय ऑटो में टकरा गयी. नीलगाय की टक्कर से ड्राइवर ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे ऑटो पलट गया.

क्या कहते हैं पीड़ित परिजन

शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे धुरी मांझी के बेटे प्यारचंद मांझी, पड़ोसी रंजय दास, विनोद दास समेत अन्य लोगों ने बताया कि एक ओर सड़क हादसे में धुरी मांझी की मौत ऑटो पलटने से हो गयी, तो दूसरी ओर धुरी मांझी की पत्नी शांति देवी कैंसर से पीड़ित है. ईश्वर भी कभी-कभी अजीबोगरीब परीक्षा लेते हैं.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन