परिसीमन का रास्ता साफ होते ही पैक्स चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

शेरघाटी प्रखंड के तीन पैक्स में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. श्रीरामपुर गोपालपुर व चिताब कलां पंचायत के कुछ गांव नगर पर्षद क्षेत्र में चले जाने के बाद परिसीमन को लेकर चुनाव नहीं हो सका था.
शेरघाटी. शेरघाटी प्रखंड के तीन पैक्स में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. श्रीरामपुर गोपालपुर व चिताब कलां पंचायत के कुछ गांव नगर पर्षद क्षेत्र में चले जाने के बाद परिसीमन को लेकर चुनाव नहीं हो सका था. इसी प्रकार बेला पंचायत में शिकायत के बाद अचानक पैक्स चुनाव स्थगित कर दिया गया था. तत्पश्चात प्रखंड के चारों पैक्स में चुनाव को लेकर हरी झंडी मिलते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. चौक-चौराहों पर चर्चाएं भी शुरू हो गयी हैं. इधर निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी स्नेहिल आनंद ने बताया कि परिसीमन का मामला स्पष्ट हो जाने के बाद तीनों पैक्स में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने कहा कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के द्वारा चुनाव को लेकर आदेश निर्गत किया गया है. आदेश मिलने के बाद चुनावी प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




