Gaya News : गया ओटीए में जंबाजों ने हैरतअंगेज करतबों से जीता दिल

Updated at : 07 Mar 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गया ओटीए में जंबाजों ने हैरतअंगेज करतबों से जीता दिल

Gaya News : गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के राजवर्द्धन स्टेडियम में 26वीं पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या शुक्रवार को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गया. गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के राजवर्द्धन स्टेडियम में 26वीं पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या शुक्रवार को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का भव्य आयोजन किया गया. इसमें अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अफसर कैडटों ने सेना के कौशल व शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया और ग्राउंड में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया. मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी जीओसी-इन-सी, पूर्वी कमान और लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया कमांडेंट ओटीए ने किया. पूरा स्टेडियम ऑफिसर कैडटों के कौशल के प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मान दिया. रोबोटिक म्यूल की परेड व केरल के प्रचीन कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट का प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा, हेलीकॉप्टर से 10 हजार फीट की उंचाई से पैराशूट से कूदे पारा ग्लाइडर जो पांच हजार ऊपर पैराशूट खोलकर चिन्हित जगह पर उतरे, प्लाइ रैबिट (माइक्रो लाइट एयरक्रॉफ्ट) के जमीन टच कर टेकऑफ देख दर्शक अचंभित हुए. वहीं सैन्य बैंड की धुन व घुड़सवारी के विभिन्न रूपों का ऑफिसर कैडटों ने प्रदर्शन किया. प्लाइ रैबिट (माइक्रो लाइट एयरक्रॉफ्ट) ने तिरंगा व सेना के झंडे को लेकर हवा में मार्च पास्ट किया. 161 कैडेट्स तैयार, पहली बार 18 महिलाएं भी होंगी पासआउट ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी आठ मार्च को अपनी 26 वीं पासिंग आउट परेड की मेजबानी करेगा. यह पासिंग आउट परेड शॉर्ट सर्विस कमीशन, टेक्निकल इंट्री (पुरुष)- 62 वें कोर्स, टेक्निकल इंट्री (महिला)- 33वें कोर्स के 161 अफसर कैडेटों के लिए कठोर प्रशिक्षण के तहत तैयार किया गया है, जो पासिंग आउट परेड में शपथ लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन