स्वच्छता सर्वेक्षण : दो टाइम में लगाया जा रहा झाड़ू, कचरा उठाव पर विशेष ध्यान

Updated at : 07 Mar 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण : दो टाइम में लगाया जा रहा झाड़ू, कचरा उठाव पर विशेष ध्यान

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम विभिन्न वार्डों में पहुंच कर सफाई का सर्वेक्षण कर रही है. इसके साथ ही निगम के कामों पर लोगों की प्रतिक्रिया भी ले रही है.

विज्ञापन

गया. स्वच्छता सर्वेक्षण टीम विभिन्न वार्डों में पहुंच कर सफाई का सर्वेक्षण कर रही है. इसके साथ ही निगम के कामों पर लोगों की प्रतिक्रिया भी ले रही है. इधर, नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी हर स्तर पर सतर्क दिख रहे हैं. कोशिश की जा रही है कि शहर में किसी भी जगह पर गंदगी नजर नहीं आये. मेन की बात तो दूर वार्ड के अंदर मुहल्लों में भी दिन में दो बार सफाई कराने के साथ कचरा का उठाव किया जा रहा है. पिछले दो बार से नगर निगम गया बिहार में अव्वल रहा है. इस बार भी कोशिश हो रही है कि अपने इस परचम को लहराए रखा जाये. थोड़ी भी कमी होती है, तो अधिकारी व कर्मचारी की नयी टीम पर सवाल उठने खड़े होंगे. हर जगह अधिकारी खुद ही मॉनीटरिंग कर नजर बनाये हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन