गया जी न्यूज: फल्गु नदी को साफ रखने के लिए लोगों ने उठाया जिम्मा, चला स्वच्छता अभियान
Author : Suryakant Kumar Published by : kumarsuryakant Updated At : 17 May 2026 7:29 PM
जनजागरण कार्यक्रम में शामिल लोग
Gayaji News: गया जी के ब्राह्मणी घाट पर “स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान” के तहत स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया. इस दौरान लोगों ने फल्गु नदी और घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और प्रत्येक रविवार श्रमदान कर सफाई अभियान जारी रखने की अपील की.
Gayaji News(नीरज कुमार): फल्गु नदी के पश्चिमी तट स्थित ब्राह्मणी घाट पर रविवार को “स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान” के तहत स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया. इस दौरान लोगों ने विश्व प्रसिद्ध मोक्षदायिनी अंत:सलिला फल्गु नदी को स्वच्छ और साफ रखने का संकल्प लिया.
श्रमदान कर की गई सफाई
अभियान के तहत फल्गु नदी और घाट परिसर में साफ-सफाई की गई. स्थानीय लोगों ने छुट्टी के दिन श्रमदान कर नदी और घाटों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया.
हर रविवार श्रमदान की अपील
अभियान के संयोजक विजय कुमार मिट्ठू, सह संयोजक दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, सरोज यादव, पुरुषोत्तम पंडा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राकेश, संजय, उत्तम, विवेक और अजय सहित अन्य लोगों ने कहा कि फल्गु नदी को स्वच्छ रखकर ही गयाजी को स्वच्छ बनाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक रविवार एक-दो घंटे श्रमदान कर फल्गु नदी और घाटों की सफाई में सहयोग करें.
Also Read: बंटवारा नहीं होने पर भी जारी रहेगा सर्वे, एक्शन मोड में सरकार, 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










