कोतवाली इलाके से चोरी गया इ-रिक्शा खंजाहापुर से बरामद

Updated at : 28 Feb 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
कोतवाली इलाके से चोरी गया इ-रिक्शा खंजाहापुर से बरामद

श्रीरामनगर कॉलोनी के रहनेवाले दीपक कुमार के इ-रिक्शे की चोरी अपराधियों ने 25 फरवरी की दोपहर दिनदहाड़े शहर के मनी रोड स्थित एक नर्सिंग होम के पास कर ली थी.

विज्ञापन

गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के नयी गोदाम-पहसी-श्रीरामनगर कॉलोनी के रहनेवाले दीपक कुमार के इ-रिक्शे की चोरी अपराधियों ने 25 फरवरी की दोपहर दिनदहाड़े शहर के मनी रोड स्थित एक नर्सिंग होम के पास कर ली थी. चोरी गया इ-रिक्शा गुरुवार की शाम मानपुर प्रखंड क्षेत्र के खांजहापुर से आगे टेउसा रोड से मिला. शुक्रवार को पीड़ित दीपक ने बताया कि इ-रिक्शा में रखे एक डायरी में मोबाइल फोन नंबर के आधार पर पिंटू पासवान नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि उनका इ-रिक्शा लावारिस हालत में पड़ा है. सूचना मिलते ही वहां पहुंचे तो देखा कि इ-रिक्शा है, लेकिन चोरों ने उसमें लगी चार बैटरियों को खोल लिया है. करीब तीन महीना पहले ही 48 हजार रुपये में चारों बैटरियों को लगाया था. इधर, इ-रिक्शा के बरामद होने पर कोतवाली पुलिस एक्टिव हुई और ई-रिक्शा को कोतवाली थाना लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन