Gaya News : बुनकरों के विकास के लिए समन्वय बना सार्थक कदम उठायेंगे मंत्री

Updated at : 02 Mar 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : बुनकरों के विकास के लिए समन्वय बना सार्थक कदम उठायेंगे मंत्री

Gaya News : केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को वस्त्र उत्पादन उद्योग बुनकर नगरी मानपुर पटवाटोली के बुनकरों का हाल-चाल लिया.

विज्ञापन

मानपुर. केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को वस्त्र उत्पादन उद्योग बुनकर नगरी मानपुर पटवाटोली के बुनकरों का हाल-चाल लिया. वहीं, मानपुर में वस्त्र उत्पादन इकाई एवं उससे जुड़ी समस्याओं को नजदीक से जाना. कार्यक्रम में बुनकर संघ अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दुखन पटवा ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया. बुनकर संघ अध्यक्ष गोपाल पटवा ने गया जिले के बुनकरों के समेकित एवं सर्वांगीण विकास के लिए गया में ओपन इंड स्पिनिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कराने, नवयुवकों को स्टार्टअप के लिए प्रधानमंत्री सृजन रोजगार योजना के तहत आधुनिक पावरलूम स्थापित कराकर स्वरोजगार बढ़ाने, पुराने पावर लूम की टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन कराने की योजना बनाने, पावर लूम उद्योग के लिए ब्याज रहित अनुदानित लोन उपलब्ध कराने सहित विद्युत टैरिफ में असमानता को दूर करने की मांगों का ज्ञापन सौंपा. कपड़ा मंत्री ने सभी मांगों पर एमएसएमइ के केंद्रीय मंत्री सह गया सांसद जीतन राम मांझी व सूबे के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से समन्वय स्थापित कर बुनकर हित में कारगर कदम उठाने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर बुनकर संघ अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा, गया जिला के पूर्व भाजपा अध्यक्ष अनिल स्वामी, संजीत, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दुखन पटवा, पटवा समाज के अध्यक्ष प्रमोद कुमार लाल, जितेंद्र प्रसाद व फलधारी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में बुनकर कामगार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन