चुनावी मोड में आए पीएम मोदी, पलक्कड में प्रचार और त्रिशूर में करेंगे रोड शो

Updated:
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी, फोटो पीटीआई

PM Modi Keralam Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल का दौरा करने वाले हैं. जहां एनडीए के उम्मीदवारों के लिए पलक्कड में रैली और त्रिशूर में रोड शो करेंगे. पीएम मोदी ने अपने दौरे की जानकारी ट्वीट कर दी है.

विज्ञापन

PM Modi Keralam Rally: पीएम मोदी दोपहर करीब ढाई बजे पलक्कड के फोर्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद त्रिशूर जाएंगे जहां एक विशाल रोड शो करेंगे.

विज्ञापन

केरल का मिजाज NDA के पक्ष में : पीएम मोदी

केरल रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, आज केरल के लोगों के बीच जाने का बेसब्री से इंतजार है. मैं पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित करूंगा और उसके बाद त्रिशूर में एक रोड शो में हिस्सा लूंगा. केरल का मिजाज NDA के पक्ष में है. लोग LDF और UDF के खराब शासन से तंग आ चुके हैं.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

पीएम मोदी के दौरे को लेकर केरल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पलक्कड़ और त्रिशूर में ट्रैफिक को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं.

कब है केरल में चुनाव?

9 अप्रैल को असम और पुडुचेरी के साथ केरल में एक चरण में मतदान होगा. जबकि मतगणना 4 मई को होगी.

केरल विधानसभा का पूरा शेड्यूल

नोटिफिकेशन – 16.03.26
नामांकन की अंतिम तारीख – 23.03.26
नामांकन पत्रों की जांच – 24.03.26
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख – 26.03.26
वोटिंग – 09.04.26
मतगणना – 04.05.26

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola