बोधगया में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने सुने गुरु महिमा के प्रवचन

Updated:
विज्ञापन
बोधगया में आयोजित सत्संग में मौजूद सत्संगी  | Prabhat Khabar Network

बोधगया में आयोजित सत्संग में मौजूद सत्संगी

बोधगया में रामाश्रम सत्संग द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की गई।

विज्ञापन

Gaya Ji : बोधगया में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामाश्रम सत्संग, मथुरा उपकेंद्र, गया द्वारा भव्य आध्यात्मिक सत्संग समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का समापन भजन, प्रवचन, ध्यान और प्रसाद वितरण के साथ हुआ. इसमें बिहार के विभिन्न जिलों सहित मगध प्रमंडल से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए.

डॉ. ऋषि कुमार मुकुल ने बताया गुरु का महत्व

सत्संग समारोह का संचालन डॉ. ऋषि कुमार मुकुल के सानिध्य में हुआ. उन्होंने अपने प्रवचन में गुरु पूर्णिमा के महत्व, गुरु की महिमा और आध्यात्मिक जीवन में गुरु के मार्गदर्शन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए देश की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए गुरु महाराज से प्रार्थना की.

मंच पर मौजूद रहे आचार्य रतन लाल शर्मा

कार्यक्रम के दौरान डेहरी ऑन सोन से पहुंचे आचार्य रतन लाल शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे. उनके साथ विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया.

श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्था

आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था निगमा मोनास्टरी परिसर में की गई थी. आयोजकों ने बताया कि बाहर से आए सभी सत्संगियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

स्वयंसेवकों ने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण, निशु, रूबी, विनोद कुमार, छोटू प्रसाद, मनोज कुमार, पशुराम तिवारी, लवकुश, कामता प्रसाद, ए.पी. वर्मा, विनिता वर्मा, रमेश वर्मा, रीता श्रीवास्तव, डी.एस. वघेल, अरविंद कुमार, दीपक जोशी, अनिल सिन्हा, दीप कुमारी, नीतू कुमारी सिन्हा, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, आनंद स्वरूप करण, अजय सिंह, पप्पू सिंह, बी.बी. सिंह, अशोक कुमार, अनिरुद्ध सिंह, शंकर उपाध्याय, रतन शर्मा, सोनू कुमार, के.डी. पांडेय, आलोक कुमार, विजय वर्णवाल, विकास कुमार, सुधीर सिंह, सुनील कुमार सहित अनेक महिला और पुरुष स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया.

मीडिया प्रभारी ने दी सफल आयोजन की जानकारी

रामाश्रम सत्संग, मथुरा उपकेंद्र, गया के मीडिया प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह आध्यात्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया.


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन