गया जी में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, अब तीन प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

लाइन में खड़े मतदाता
Gaya ji PACS Election : गया जिले की बारा पंचायत में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतगणना जारी है, देर रात तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Gaya ji PACS Election : गया जी नगर प्रखंड की बारा पंचायत में बुधवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. निर्धारित समय पर मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षा के बीच मतगणना स्थल तक पहुंचाया गया.
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों में मुकाबला
पैक्स अध्यक्ष पद के लिए इस बार ओम प्रकाश निराला, पिंटू कुमार और सौरभ कुमार चुनाव मैदान में हैं. तीनों उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है. वहीं सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अतिपिछड़ा वर्ग और सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
मतदान खत्म होते ही शुरू हुई मतगणना
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम से मतगणना शुरू कर दी गई. प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी रहीं. प्रशासन की देखरेख में निर्धारित नियमों के अनुसार मतों की गिनती की जा रही है.
बीडीओ बोले- निष्पक्ष तरीके से कराई जा रही मतगणना
निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि पूरे चुनाव के दौरान सुरक्षा और प्रशासन की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी. मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. उन्होंने कहा कि मतगणना भी प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है.
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटी रही. प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है.
देर रात तक घोषित हो सकते हैं परिणाम
बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने उम्मीद जताई कि देर रात तक अध्यक्ष और सदस्य पदों के सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. परिणाम जारी होने के बाद विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










