गया जी : मानपुर में मकान निर्माण सामग्री चोरी का खुलासा, कबाड़ दुकान से बरामद हुई दर्जनों सेंटरिंग प्लेट

Ai जेनरेटेड इमेज
मानपुर पुलिस ने सेंटिंग प्लेट चोरी के मामले में कबाड़ दुकानदार और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इलाके में चोरी की घटनाओं पर पुलिस सख्त है।
Gaya Ji News : गया जी जिले के मानपुर स्थित मुफस्सिल थाना पुलिस ने शिकहर मोड़ के पास एक कबाड़ दुकान में छापेमारी कर मकान निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली दर्जनों सेंटरिंग प्लेट बरामद की हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से निर्माण सामग्री चोरी के मामले का खुलासा हुआ है.
दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
इस मामले में गांधी नगर निवासी कबाड़ दुकानदार भोला कुमार और जगदीशपुर निवासी मोहम्मद सैफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसआई सुधा कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
निर्माणाधीन मकानों को बना रहे थे निशाना
पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में मानपुर इलाके में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. बंद घरों और दोपहिया वाहनों की चोरी के साथ-साथ बदमाश निर्माणाधीन मकानों से सेंटरिंग प्लेट और अन्य निर्माण सामग्री भी चोरी कर कबाड़ दुकानों में बेच रहे थे.
बढ़ाई गई पुलिस गश्त, जांच जारी
मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की अन्य वारदातों में भी इन आरोपियों की संलिप्तता रही है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










