गया जंक्शन के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, वेटिंग हॉल में जल्द लगेगा एसी, सीनियर डीसीएम ने दिया आदेश

Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम व अन्य अधिकारी

गया जंक्शन के निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने वेटिंग हॉल में एसी लगाने का निर्देश दिया है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

Gaya Junction Inspection : डीडीयू मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) राजीव रंजन ने बुधवार को गया जंक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

वेटिंग हॉल में जल्द लगेगा एयर कंडीशनर

निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित यात्री प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल) का भी निरीक्षण किया. उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वेटिंग हॉल में जल्द एयर कंडीशनर (एसी) लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के मौसम में यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है.

वर्ल्ड क्लास स्टेशन परियोजना में तेजी लाने के निर्देश

राजीव रंजन ने स्टेशन परिसर और निर्माणाधीन परियोजनाओं का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि गया जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी पर जोर

सीनियर डीसीएम ने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सेवा गुणवत्ता में लगातार सुधार रेलवे की प्राथमिकता है.

रेलवे अधिकारी भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान रेलवे के वाणिज्य एवं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने सीनियर डीसीएम को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन