गया जी : रातोंरात मोबाइल दुकान का करकट हटाकर घुसे चोर, ₹1.46 लाख नकद और 7 मोबाइल लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन
चोरों ने दिया घटना को अंजाम | Prabhat Khabar Network

चोरों ने दिया घटना को अंजाम

खिजरसराय बाजार में आरके मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 1.46 लाख रुपये नकद और 7 मोबाइल फोन चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Gaya ji Mobile Shop Theft : गया जी के खिजरसराय बाजार स्थित आरके मोबाइल दुकान में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने करकट का शेड हटाकर दुकान में प्रवेश किया. इसके बाद चोरों ने गल्ले में रखे ₹1.46 लाख नकद पर हाथ साफ कर दिया. साथ ही ग्राहकों द्वारा रिपेयर के लिए जमा कराए गए सात मोबाइल फोन भी चोरी कर लिए.

सुबह दुकान खुलने पर हुआ चोरी का खुलासा

गुरुवार सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला. चोरी का पता चलते ही उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी. देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही अन्य तकनीकी और स्थानीय स्तर पर भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके.

जल्द खुलासे का दावा

थानाध्यक्ष गिरीधर उपाध्याय ने बताया कि मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना मिली है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

घटना के बाद खिजरसराय बाजार के दुकानदारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है.


विज्ञापन
Amitabh Ranjan Khijarsaray

लेखक के बारे में

By Amitabh Ranjan Khijarsaray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन