गया जी : सावन के पहले दिन बाबा बैजूधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा मंदिर

Updated:
विज्ञापन
पूजा अर्चना करते श्रधालु | Prabhat Khabar Network

पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

सावन के पहले दिन गुरुआ के बाबा बैजूधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. बोल बम के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

Sawan Baba Baijudham : सावन माह की शुरुआत होते ही गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बैजूधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. गुरुवार की अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

जलाभिषेक कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते रहे, जिससे पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा.

आकर्षक सजावट बनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

सावन के अवसर पर बाबा बैजूधाम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है. भव्य सजावट ने मंदिर की धार्मिक आभा को और भी बढ़ा दिया है, जिससे श्रद्धालु विशेष रूप से आकर्षित हो रहे हैं.

मेले में सजी पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें

मंदिर परिसर में फूल-माला, प्रसाद, नारियल, बेलपत्र, पूजा सामग्री, श्रृंगार सामग्री और बच्चों के खिलौनों की कई दुकानें सज गई हैं. श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ इन दुकानों से आवश्यक सामग्री की खरीदारी भी कर रहे हैं.

सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर और मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की है. सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Also Read : सावन आज से शुरू, गया जी के शिवालयों में दिखेगी आस्था की अनोखी छटा, जानिए कहां उमड़ेगी सबसे ज्यादा भीड़


विज्ञापन
Pramod Kumar Verma Gurua

लेखक के बारे में

By Pramod Kumar Verma Gurua

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन