'रात से हमारे लोगों को उठाया जा रहा है', बांकीपुर में बूथों का जायजा लेने पहुंचे प्रशांत किशोर बोले- भाजपा नहीं, पुलिस चुनाव लड़ रही है

Updated:
विज्ञापन

बूथों का जायजा लेने पहुंचे पीके मीडिया से बातचीत करते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bankipur By Election Voting: प्रशांत किशोर ने कहा है कि बांकीपुर में भाजपा नहीं, बल्कि पुलिस चुनाव लड़ रही है और उनके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. इससे पहले मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रशांत किशोर को बाहर का आदमी बताते हुए उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठाए थे.

विज्ञापन

Bankipur By Election Voting: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के बीच जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में भाजपा नहीं, बल्कि पुलिस चुनाव लड़ रही है. इससे पहले बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव भी प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोले थे.

विज्ञापन

'भाजपा नहीं, पुलिस चुनाव लड़ रही है'

प्रशांत किशोर ने कहा कि पूरे बांकीपुर में ऐसा लग रहा है कि चुनाव भाजपा नहीं, बल्कि पुलिस लड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि रात से ही लोगों के घरों में जाकर उन्हें डराया जा रहा है और बिना वजह हिरासत में लिया जा रहा है.

'हमारे लोगों को रात से पकड़ा जा रहा है'

मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज के कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उनके मुताबिक, जिन जगहों पर पार्टी ने अनुमति लेकर बूथ लगाए थे, वहां से भी पुलिस कार्यकर्ताओं को उठाकर ले गई.

गोलघर के पास पहुंचे प्रशांत किशोर

मतदान के दौरान प्रशांत किशोर गोलघर के पास उस बूथ पर पहुंचे, जहां जन सुराज के समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे. समर्थकों का आरोप था कि पुलिस उनके लोगों को टारगेट कर रही है और जन सुराज का बूथ हटा दिया गया, जबकि पास में भाजपा का बूथ बना हुआ है.

'हार के डर से पुलिस का इस्तेमाल कर रही भाजपा'

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा हार के डर से पुलिस का सहारा ले रही है. उन्होंने दावा किया कि जितना दबाव बनाया जाएगा, जन सुराज की जीत की संभावना उतनी ही बढ़ेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले रामकृपाल यादव ने क्या कहा था?

मतदान करने के बाद बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा था कि बांकीपुर में एकतरफा चुनाव हो रहा है. उनके मुताबिक, पिछले कई वर्षों में हुए विकास कार्यों की वजह से जनता का भरोसा भाजपा पर है और इस बार भी भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को जीत मिलेगी.

रामकृपाल यादव ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह "बाहर के आदमी" हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रशांत किशोर का घर बांकीपुर में है? क्या वह कभी यहां रहे हैं? उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो प्रशांत किशोर बांकीपुर की पांच गलियों और पांच मोहल्लों के नाम बताकर दिखाएं.

मंत्री ने यह भी कहा था कि प्रशांत किशोर का बांकीपुर से कोई जुड़ाव नहीं है और यहां की जनता उन्हें वोट नहीं देगी.

Also Read:'प्रशांत किशोर बांकीपुर की 5 गलियों के नाम बताएं', वोट डालने के बाद रामकृपाल यादव बोले- पीके नौटंकीबाज और सौदेबाज हैं



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन