मोबाइल चोरी के आरोप में रोहतास का युवक गिरफ्तार

Published by : ROHIT KUMAR SINGH Updated At : 26 Mar 2026 4:06 PM

विज्ञापन

दो मोबाइल फोन भी बरामद

विज्ञापन

दो मोबाइल फोन भी बरामद संवाददाता, गया जी. आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान रोहतास जिले के डालमिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले राहुल कुमार के रूप में हुई है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि गया जंक्शन पर अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म पर युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा गया. पुलिस ने युवक को पकड़ लिया. उसके पास से दो मोबाइल बरामद किये गये. मोबाइल के बारे में पूछताछ की गयी, तो युवक ने बताया कि यह मोबाइल चोरी की है. युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन