रेडक्रॉस में रक्तदान शिविर आयोजन

अखिल विश्व गायत्री परिवार के दिया रक्त अग्रदूत के स्वयं सेवकों ने 18 यूनिट रक्तदान किया.
गया. अखिल विश्व गायत्री परिवार के दिया रक्त अग्रदूत के स्वयं सेवकों ने 18 यूनिट रक्तदान किया. गांधी मैदान गया में महायज्ञ के दौरान अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच रक्तदान शिविर आयोजित कर के मानव सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया. रक्त दाताओं में भी जबरदस्त उत्साह का भाव देखा गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रेड क्रॉस के चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह व गायत्री परिवार के अमित कुमार ने किया. रेड क्रॉस रक्त केंद्र का पूरा दल संयोजक डॉ प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में मनोयोग से पूरी अवधि तक लगा रहा. इस मौके पर रेड क्रॉस सचिव डॉ तनवीर उस्मानी, डॉ राम नरेंद्र प्रसाद, डॉ अंबुज कुमार, राम कुमार मेहता, राम बरन यादव, टेक्नीशियन मोहम्मद हसनैन, मनोज कुमार, मधु कुमारी, अर्पणा कुमारी, मनंजय कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




