राजेंद्र प्रसाद सादगी और त्याग की मूर्ति थे : सत्येंद्र

बेलहड़िया मोड़ के समीप प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 62वीं पुण्यतिथि मनायी गयी.
टिकारी. बेलहड़िया मोड़ के समीप प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 62वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. वक्ताओं ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद का संपूर्ण जीवन सादगी, त्याग, समर्पण और देशभक्ति की मिसाल रहा है. उन्होंने सीमित संसाधन में रहते हुए जीवन की हर परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया. स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक उनका योगदान अतुलनीय रहा है. देश के दो बार राष्ट्रपति चुने जाने का गौरव सिर्फ डॉ राजेंद्र प्रसाद को ही हासिल है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण ने की संचालन बृजमोहन शर्मा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन नाथुन पासवान ने किया. इस मौके पर बाल्मिकी प्रसाद, चंद्रदेव पासवान, मोहन पासवान, जगत राम, मिथिलेश सिंह व साधु यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




