ePaper

Rahul Gandhi: दशरथ मांझी के बेटे कांग्रेस के टिकट पर लड़ना चाहते हैं चुनाव, राहुल के सामने व्यक्त की इच्छा  

Updated at : 06 Jun 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
दशरथ मांझी के परिवार के साथ राहुल गांधी

दशरथ मांझी के परिवार के साथ राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार (6 जून 2025) को बिहार दौरे पर गया जिले में पहुंचे. यहां उन्होंने दशरथ मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. राहुल जिले के दशरथ नगर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दशरथ मांझी के परिजनों से मुलाकात की.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार (6 जून 2025) को बिहार दौरे पर गया जिले में पहुंचे. यहां उन्होंने दशरथ मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. राहुल जिले के दशरथ नगर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दशरथ मांझी के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने उनका स्वागत किया. राहुल गांधी ने अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और उनके साथ बैठकर नारियल पानी पिया.

बोधगया से चुनाव लड़ना चाहते हैं भागीरथ मांझी

परिजनों ने भी राहुल गांधी को अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया और मदद करने की बात कही. सूत्रों की मानें तो दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई. इसके बाद वो गहलोर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दशरथ मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद भागीरथ मांझी को अपने साथ लेकर राजगीर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए.

नालंदा में सभा को किया संबोधित

राहुल गांधी ने नालंदा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार, जिसे कभी शांति और न्याय की भूमि माना जाता था, अब भारत की आपराधिक राजधानी में तब्दील हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर चुप हैं. मैं संविधान को बचाने की खातिर जाति जनगणना के लिए लड़ रहा हूं. उन्होंने कहा कि सरकार के जाति जनगणना को ठीक से कराने को लेकर संदेह है, क्योंकि प्रश्नावली को अंतिम रूप देने वालों में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और आदिवासी समुदाय का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राहुल का लक्ष्य जाति जनगणना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजगीर में कहा कि मेरा लक्ष्य जाति जनगणना है. लोकसभा में पीएम मोदी के सामने मैंने उनसे कहा कि जाति जनगणना होगी. आप जानते हैं कि उन्हें सरेंडर करने की आदत है. ट्रंप ने 11 बार सार्वजनिक रूप से कहा है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को सरेंडर करवाया है लेकिन नरेंद्र मोदी एक शब्द भी नहीं बोल सकते क्योंकि यह सच है. वो कभी भी वास्तविक जाति जनगणना नहीं करवाएंगे क्योंकि जिस दिन वो इसे करवाएंगे, उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Education: अब ISRO और NASA जाएंगे बिहार के बच्चे, पहली बार शुरू होगी एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन