पुरा ने डिहुरा इलेवन को तीन विकेट से हराकर जीता खिताब

पंचकुटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पुरा इलेवन ने डिहुरा इलेवन को तीन विकेट से हराकर मैच और ट्रॉफी अपने नाम किया.
टिकारी. पंचकुटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पुरा इलेवन ने डिहुरा इलेवन को तीन विकेट से हराकर मैच और ट्रॉफी अपने नाम किया. मैच के हीरो पुरा गांव के शतकवीर राहुल रहे. हाइ स्कोरिंग मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिहुरा की टीम निर्धारित 16 ओवरों में पांच विकेट पर 201 रनों का स्कोर बनाया. इसके जबाव में उतरी डिहुरा की टीम केबल्लेबाज गौरव ने 53 और कप्तान यकीन सिंह ने 37 रनों का योगदान दिया. पुरा टीम के गेंदबाज राहुल ने दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. नौ ओवर में 76 रनों पर सात विकेट खोने के बाद राहुल ने पारी को संभाला. राहुल ने 42 गेंद में 16 छक्का और छह चौका की मदद से नाबाद 127 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी. राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने दिया. विजेता एव उप विजेता टीम के खिलाड़ी को विधायक ने सम्मानित किया. मंच से डॉ कुमार ने आयोजक को बधाई दी तथा कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




