रेलवे काॅलोनियों में मिलेगी पाइप्ड नेचुरल गैस

Published by : ROHIT KUMAR SINGH Updated At : 18 Mar 2026 5:12 PM

विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल व गेल गैस लिमिटेड के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल व गेल गैस लिमिटेड के बीच समझौते पर हस्ताक्षर संवाददाता, गया जी. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल और गेल गैस लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है. इस समझौते के तहत रेलवे कॉलोनियों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. इससे रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक ईंधन उपलब्ध हो सकेगा. इस योजना के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में लगभग 4000 रेलवे आवासों में पीएनजी (पीएनजी) सप्लाई शुरू की जायेगी. साथ ही सभी रनिंग रूम में भी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके अतिरिक्त डीडीयू जंक्शन पर कार्यरत वेंडरों व रेलवे वर्कशॉप में भी सुविधा का लाभ मिलेगा. इससे उनके कार्य में सुविधा, सुरक्षा और दक्षता बढ़ेगी. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना की उपस्थिति रही. इस कार्यक्रम में वरीय मंडल अभियंता-समन्वय सूरज कुमार, मंडल अभियंता- मुख्यालय, अजय कुमार, गेल गैस लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर व ऑफिसर इनचार्ज रंडधीर कुमार मिश्रा उपस्थित रहे. साथ ही गेल गैस लिमिटेड की ओर से चीफ मैनेजर अजय सेठी व सीनियर मैनेजर श्रीकांत राउत (गेल गैस/डीडीयू) भी कार्यक्रम में शामिल हुए. अधिकारियों ने बताया कि यह पहल रेलवे कॉलोनियों में आधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा देने और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पीएनजी कनेक्शन से न केवल रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि यह पारंपरिक ईंधनों की तुलना में अधिक सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण के लिए बेहतर भी साबित होगा. विशेष रूप से यह जानकारी दी गयी कि रेलवे कर्मचारियों से पीएनजी कनेक्शन के लिए कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जायेगा. गेल गैस के अधिकारियों की ओर से यह भी बताया गया कि परियोजना का प्रथम चरण जून माह के द्वितीय सप्ताह तक कार्यरत होने की संभावना है.

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन