Gaya News : बजट में स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा व कृषि पर दिया गया विशेष ध्यान

Updated at : 03 Mar 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : बजट में स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा व कृषि पर दिया गया विशेष ध्यान

Gaya News : बिहार सरकार के बजट में गया जिले को अलग से कुछ भी देने की घोषणा नहीं की गयी

विज्ञापन

गया. बिहार सरकार के बजट में गया जिले को अलग से कुछ भी देने की घोषणा नहीं की गयी है. लेकिन बजट में जो भी बिहार को मिला है उससे लाभ जिले को जरूर मिलेगा. बजट में स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा व कृषि पर विशेष ध्यान दिया गया है. बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया की बिहार में बाजार समितियां की स्थापना के लिए सरकार 1289 करोड़ रुपये खर्च करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार इस साल से किसानों से एमएसपी पर अरहर व मूंग भी खरीदेगी. नयी खाद्य प्रसंस्करण कानून भी लायेगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी साथ ही पूरे राज्य के प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज बनाने की योजना है जिससे किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित स्टोर करने में काफी सुविधा मिलेगी. सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विपेंद्र अग्रवाल व महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि बजट में स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर व शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है. एससी-एसटी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि दोगनी कर दी गयी है. इससे इस वर्ग से जुड़े छात्र-छात्राओं को लाभ होगा. सभी प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम बनने से जिले में खेल को बढ़ावा मिलेगा. सभी शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने की योजना स्वागत योग्य है. आधुनिक बस स्टैंड बनाने की योजना से जिले जिले की यातायात व्यवस्था को काफी लाभ पहुंचेगा. पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने, बड़े शहरों में महिलाओं की विशेष सुविधा के लिए स्पेशल पिंक बस चलने से जिले की महिलाओं को भी लाभ मिलेगा. डाटा सेंटर के खुलने से साइबर अटैक से लोग बच सकेंगे. गरीब लड़कियों की शादी के लिए कन्या विवाह मंडप की स्थापना की घोषणा काफी स्वागत योग्य है. कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला छात्रावास की स्थापना सरकार की अच्छी पहल है. सब्जी उत्पादन समिति का गठन, शिक्षा पर पंचायती राज निकाय, गृह विभाग के लिए व ऊर्जा के लिए इस बार बजट पर विशेष प्रावधान किया गया है, इसका लाभ गया जिले को भी मिल सकेगा. चैंबर संरक्षक डॉ कौशलेंद्र प्रताप, मगध इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ अनूप केडिया, अध्यक्ष विपेंद्र अग्रवाल व महासचिव सुनील कुमार ने बताया कि यह बजट गया सहित पूरे बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होगा. बजट पर प्रबुद्ध जनों की प्रतिक्रिया बिहार का बजट बैलेंस है. इसमें आगामी चुनाव को देखते हुए महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है. उनके लिए कई घोषणाएं की गयी है. एसी-एसटी के युवाओं के लिए छात्रवृत्ति में वृद्धि भी खुश करने की कोशिश है. शिक्षा के बाद स्वास्थ्य सेवा पर विशेष फोकस किया गया है. बजट में युवाओं के लिए रोजगार तो किसानों के लिए भी सुविधा की बात कही गयी है. मिलजुला कर मेरी नजरों में बजट बैलेंस है. सुमंत, महामंत्री, गया जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन. (फोटो- गया नीरज- 305) शिक्षा पर सबसे अधिक राशि खर्च होना बड़े बदलाव का संकेत दे रही है. संपूर्ण बिहार के अंगीभूत इकाइयों में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शिक्षकों के समंजन व विद्यार्थियों को सरकारी दर पर शिक्षक प्रशिक्षण की पढ़ाई मुहैया कराने पर भी बल दिया जाना चाहिए था. ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े शैक्षिक संस्थानों के आधारभूत संरचना विकास एक प्रशंसनीय कदम है, जो राज्य के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा. डॉ धनंजय धीरज, विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग, गया कॉलेज (फोटो- गया नीरज- 304) बिहार बजट में महिलाओं के लिए प्रशंसनीय घोषणाएं हुई हैं. राज्य के प्रमुख शहरों में पिंक बस सेवा के प्रारंभ होने से महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी. महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट के निर्माण की बात हो या कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए नये हॉस्टल बनाये जाने की बात, बजट में वर्णित ये सारी घोषणाएं महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का परिचायक है. प्रो (डॉ) रश्मि प्रियदर्शनी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज (फोटो- गया नीरज- 303) बिहार के बजट में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व उनके उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है जो काफी सराहनीय कदम है. इससे राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी भी बेहतर साबित होगी. मोनिका जैन गंगवाल, गृहिणी (फोटो- गया नीरज- 302)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन