बदलो बिहार महाजुटान रैली को लेकर नुक्कड़ सभा

Updated at : 28 Feb 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
बदलो बिहार महाजुटान रैली को लेकर नुक्कड़ सभा

पटना के गांधी मैदान में दो मार्च को होनेवाले भाकपा माले के बदलो बिहार महाजुटान रैली की सफलता को लेकर माले नेताओं ने शहर में माइक प्रचार व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया.

विज्ञापन

गया.पटना के गांधी मैदान में दो मार्च को होनेवाले भाकपा माले के बदलो बिहार महाजुटान रैली की सफलता को लेकर माले नेताओं ने शहर में माइक प्रचार व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. वहीं हत्या के आरोप में गिरफ्तार भाकपा माले नेता व मोहनपुर प्रखंड सचिव सुजीत कुमार उर्फ पुलेंद्र को पुलिस द्वारा नक्सली व माओवादी बताने की पार्टी जिला सचिव निरंजन कुमार ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस गलत बयानी कर रही है. उन्होंने कहा कि रणवीर सेना से जुड़े मनीष शर्मा का उस इलाके में आतंक था और वह जनता के आक्रोश का शिकार हुआ. पर, राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर भाकपा माले नेता सुजीत कुमार उर्फ पुलेंद्र को इस कांड में फंसा दिया गया. भाकपा माले इस मामले में सुजीत कुमार उर्फ पुलेंद्र की अविलंब रिहाई, विपक्षी दलों, आंदोलनकारियों के दमन पर रोक लगाने व लोकतांत्रिक विरोध के अधिकारों का सम्मान करने की मांग करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन