Gaya News : जिले के साढ़े नौ हजार लाभुकों को मिला प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ

Updated at : 05 Mar 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : जिले के साढ़े नौ हजार लाभुकों को मिला प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ

Gaya News : ग्रामीण विकास विभाग पटना के द्वारा बुधवार को राज्य के तीन लाख वैसे परिवारों जिनके पास आवास नहीं था, उनके खाते में रुपये भेजे गये.

विज्ञापन

गया. ग्रामीण विकास विभाग पटना के द्वारा बुधवार को राज्य के तीन लाख वैसे परिवारों जिनके पास आवास नहीं था, के खाते में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रथम किस्त की राशि प्रति लाभुक 40 हजार रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित की गयी. इसी क्रम में बुधवार को सदर प्रखंड के 597 लाभुकों के खाते में भी राशि प्राप्त हुई है. गया जिले के 9590 लाभुकों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2024-25 अंतर्गत गृह निर्माण हेतु प्रथम किस्त के रूप में 38 करोड़ 36 लाख रुपये जारी की गयी. इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 18266 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जा चुका है. इस अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ त्यागराजन, उप विकास आयुक्त नवीन कुमार द्वारा नगर प्रखंड के तीन लाभुकों गुफशा खातून, श्रीलाडली खातून और नूरशमा खातून तथा मानपुर प्रखंड के मोहम्मद नसीम, बेबी खातून एवं दीपा देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र और प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया, साथ ही नगर प्रखंड क्षेत्र के श्री पिंकू सिंह एवं श्री अमर सिंह तथा मानपुर प्रखंड क्षेत्र के अमीर कुमार एवं चंपा देवी को आवास पूर्ण होने पर गृह प्रवेश प्रतीक चाबी प्रदान की गयी. जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में निदेशक , नगर व मानपुर के बीडीओ व विभिन्न पंचायतों के आवास सहायक और पर्यवेक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन