गया जी में राहगीरों को मिली नई सुविधा, रोटरी क्लब ने बनवाया यात्री शेड

Updated:
विज्ञापन
फोटो- गया- कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शामिल लोग

गया में रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी द्वारा डॉ एएन राय के आवास के सामने नवनिर्मित यात्री शेड का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Gaya Ji Passenger Shed : गया जी में रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी की ओर से समाज सेवा के उद्देश्य से डॉ एएन राय के आवास के सामने एक यात्री शेड का निर्माण कराया गया. यह परियोजना राहगीरों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई.

डॉ एएन राय ने किया लोकार्पण

इस जनोपयोगी परियोजना को डॉ एएन राय के सौजन्य से प्रायोजित किया गया. यात्री शेड का लोकार्पण भी उनके कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ. इस दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को सामाजिक सरोकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया.

कार्यक्रम में मौजूद रहे क्लब के पदाधिकारी

लोकार्पण समारोह में रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी की अध्यक्ष डॉ माहजबीन निशात अंजुम, सचिव अभिषेक अग्रवाल, रोटेरियन आकाश जैन, कांतेश सिन्हा, अरविंद सिन्हा और डॉ रतन कुमार सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने समाजहित में इस तरह की जनोपयोगी परियोजनाओं को आगे भी जारी रखने की बात कही.

आम लोगों को मिलेगी सुविधा

यात्री शेड बनने से क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों, बुजुर्गों और यात्रियों को धूप और बारिश के दौरान राहत मिलेगी. स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन