बारूदी सुरंग विस्फोट कर पुलिस जीप उड़ाने वाला नक्सली गिरफ्तार

Published by : MANOJ MISHRA Updated At : 16 Jun 2025 8:44 PM

विज्ञापन

जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

विज्ञापन

जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

डुमरिया में 12 वर्ष पूर्व नक्सलियों ने दिया था वारदात को अंजाम

विस्फोट में सुरक्षा बल के कई जवान हो गये थे शहीद व कई जख्मी

प्रतिनिधि,

डुमरिया.

जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया में नक्सली संगठन भाकपा-माओवादियों ने 12 वर्ष पूर्व बारूदी सुरंग विस्फोट कर पुलिस जीप को उड़ा दिया था़ इस मामले में कुख्यात नक्सली राजेश यादव को जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी हो कि इस बारुदी सुरंग में कई सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गये थे. इस कांड में राजेश यादव आरोपित था और घटना के बाद से राजेश यादव फरार चल रहा था. इस मामले में पूर्व में 10 नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि जिला पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 12 वर्षों से फरार नक्सली राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कई कांडों में वांछित फरार नक्सली राजेश यादव मैगरा थाना क्षेत्र के बागपुर गांव में आया हुआ है. इस सूचना पर गया वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत करा सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए डुमरिया थानाध्यक्ष, मैगरा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और एसटीएफ के साथ टीम का गठन किया गया़ बागपुर व मांडर गांव के पास पुलिस गयी, तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया़ उसे सशस्त्र बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान मैगरा थाना क्षेत्र के बागपुर निवासी राजेश यादव के रूप में हुई.

घटना में संलिप्तता स्वीकारी

एसडीपीओ ने बताया कि साल 2012 में हथियारों से लैस 15-20 की संख्या में रहे नक्सलियों ने डुमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल पर हमला कर बिहार पुलिस वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया था. इस हमले में कई जवान शहीद हो गये थे और कई घायल हुए थे. इस घटना में गिरफ्तार नक्सली राजेश यादव ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस आगे की करवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ MISHRA

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन